भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्य से तीन लोगो सांसद बलूनी ,शिव प्रकाश जी व् महेंद्र पांडे को जगह दी है। राज्य के मुखिया के पद को लेकर बार बार हवाए चलती है तो इस बार लग रहा है की बी जे पी आलाकमान ने बलूनी कोभाजपा का मुख्य प्रवक्ता ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जैसे बड़े व् महत्वपूर्ण पद से नवाज कर मुख्यमंत्री पद की दौड़ के लिए चल रही अपुष्ट खबरों को भी शायद विराम देने के संकेत दे दिए है। गत दिनों कुछ विधायकों के आलाकमान से मिल नाराजगी की बात सामने आयी थी जो समझा बुझा कर ठंडा कर दिया गया था. अब लगता है कि राज्य में सत्तासीन पार्टी में कुछ विधायकों के लिए मंत्रीमंडल के लिए भूमिका को भी तय करने की कवायद होनी तय मानी जा रही है। इस समय तीन पद मंत्रीमंडल में खाली है जिसके लिए वरिष्ठ विधायकों को जगह देने के संकेत राष्ट्रीय स्तर से दिए गए है। वहीं सूत्रों की माने तो एक दो मंत्रीयो को बदलने या जिम्मेदारी लेकर नए चहरे को सामने लाया जा सकता है जिससे 2022 के चुनावों को देखते हुवे विधायकों के रोष को शांत किया जा सकेगा।
सांसद बलूनी को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ,मुखिया पद पर खतरा टला ?